फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यान व कृषि विभाग के गोदामों की होगी सख्त मॉनीटरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अब, जिले में कृषि व उद्यान विभाग के गोदामों की समय-समय पर मॉनीटरिंग कर पता लगाया जाएगा कि काश्तकारों को कितना लाभ मिल रहा है। इसके लिए जिलाधिकारी मनुज गोयल ने सभी एसडीएम को अपने-अपने तहसील क्षेत्रों में संबंधित विभागों के गोदामों के निरीक्षण के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

काश्तकारों व जनप्रतिनिधियों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए डीएम मनुज गोयल ने जिले में विभिन्न क्षेत्रों में कृषि व उद्यान विभाग के गोदामों के निरीक्षण के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गोदामों से काश्तकारों के लिए बीज, कीटनाशक, औषधि, छायादार व फलदार पौध वितरण, सब्जी व फसलों के बीच का वितरण होता है। साथ ही कृषि उपकरण भी उपलब्ध होते हैं। विभागीय गोदामों से ये सभी संसाधन न्यून दरों पर प्राप्त होते हैं लेकिन कई क्षेत्रों से शिकायतें मिल रही हैं कि गोदामों से काश्तकारों को जरूरी बीज, उपकरण, दवा नहीं मिल रही है। उन्होंने रुद्रप्रयाग, जखोली, ऊखीमठ तहसील व बसुकेदार उपतहसील के एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित विभागीय गोदामों का निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। कहा कि रिपोर्ट में कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा संचालित गोदामों के खुलने व बंद होने का समय, वहां मौजूद सामग्री/वितरण व स्टॉक पंजिका जांच की रिपोर्ट दी जाए। साथ ही गोदामों में उपलब्ध सामग्री एवं अन्य संसाधनों के लाभपात्र व्यक्तियों तक पहुंच रहा है या नहीं, इस बारे में भी जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें