फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौमासी मांग में वोट को लेकर ग्रामीणों में रहा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ विधानसभा के दूरस्थ गांव चौमासी में लोकतंत्र के महापर्व मतदान को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। यहां के ग्रामीणों ने चौमासी-केदारनाथ पैदल मार्ग को सड़क के रूप में विकसित करने की मांग को लेकर उत्साह के साथ मतदान किया। गांव में 180 मतदाताओं में अपराह्न तक 86 फीसदी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

गांव की 78 वर्षीय बैशाखी देवी हो चाहे पहली बार मतदान करने वाले 18 वर्षीय रोहित सभी का कहना था कि समृद्ध उत्तराखंड के लिए मतदान के जरिए अच्छी सरकार का गठन जरूरी है। उन्होंने गांव की 40 वर्ष पुरानी मांग चौमासी-केदारनाथ पैदल मार्ग को मोटर मार्ग के रूप में विकसित करने की एकसूत्री मांग को लेकर अपना मतदान किया। युवा मतदाता योगंबर सिंह, कुलदीप सिंह ने बताया कि राज्य निर्माण के दो दशक बाद भी चौमासी मूलभूत सुविधाओं से नहीं जुड़ पाया है। प्रधान मुलायम सिंह तिंदोरी ने बताया कि स्वस्थ्य, समृद्ध और सुविधाओं से संपन्न उत्तराखंड राज्य की कल्पनाओं को लेकर ग्रामीणों ने मतदान किया है। बताया कि देर शाम तक 90 फीसदी से अधिक मतदान की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें