जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मनुज गोयल ने विधानसभा चुनाव में तैनात नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए।
डीएम ने ऊर्जा निगम को मतदान दिवस पर दोनों विस के सभी पोलिंग बूथों पर बिजली सप्लाई नियमित रखते हुए अतिरिक्त कार्मिकों की तैनाती करने को कहा। साथ ही जलसंस्थान को बिना पेयजल संयोजन वाले पोलिंग बूथों पर 1500 लीटर भंडारण टैंक की व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने विस चुनाव मतदान दिवस के दिन दोनों विस में कोविड गाइडलाइन का अनिवार्य रूप से पालन करते हुए मतदान स्थलों में मास्क, सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, एडीएम देपेंद्र नेगी, सीएमओ डा. बीके शुक्ला आदि मौजूद थे।