अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग को लेकर त्रियुगीनारायण में ग्रामीणों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। इस मौके पर चार ग्रामीण अनशन पर रहे। उन्होंने शासन-प्रशासन पर गांव व क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
ग्राम प्रधान प्रियंका देवी व महिला मंगल दल अध्यक्ष अनीता राणा के नेतृत्व में आंदोलनकारियों का कहना था कि 38 दिन बाद भी सरकार ने उनकी सुध नहीं ली है। झूठे आश्वासन देकर आमजन से छलावा किया गया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उप प्रधान विश्वेश्वरी देवी, बुजुर्ग भगवती प्रसाद सेमवाल, सरपंच राजेश भट्ट, महेंद्र सेमवाल, दिवाकर गैरोला, अंकित गैरोला, रजनीश गैरोला का कहना था कि स्वास्थ्य मंत्री ने स्वयं फोन पर ग्रामीणों को आश्वस्त किया था कि वे जल्द मांगपूर्ति करेंगे, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो पाया है। संवाद