फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारघाटी के गांवों में जनसंपर्क कर रहे तीर्थपुरोहित

विज्ञापन
विज्ञापन
देवस्थानम बोर्ड के विरोध में केदारनाथ के तीर्थपुरोहित इन दिनों केदारघाटी के गांवों में जनसंपर्क में जुटे हैं। उन्होंने अब तक 64 गांवों से समर्थन मिलने की बात कही है। उन्होंने कहा कि 13 सितंबर को जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में होने वाले प्रदर्शन में डेढ़ से दो हजार लोग शामिल होंगे। उधर, केदारनाथ में क्रमिक धरना 22वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

सोमवार को तीर्थपुरोहित समाज के लोगों ने केदारघाटी के रामपुर व फाटा में लोगों से संवाद कर देवस्थानम बोर्ड के विरोध में समर्थन मांगा। कहा कि प्रदेश सरकार ने केदारनाथ समेत चारधाम के हक-हकूकधारियों व तीर्थपुरोहितों से विचार-विमर्श किए बिना देवस्थानम बोर्ड गठित किया है, जो उचित नहीं है। बोर्ड में चारधाम से जुड़े लोगों के हकों की अनदेखी की गई है, जिसका वे विरोध कर रहे हैं। इधर, केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला व आचार्य संतोष त्रिवेदी ने बताया कि अब तक केदारघाटी के 64 गांवों के लोग उन्हें समर्थन दे चुके हैं। आगामी 13 सितंबर को देवस्थानम बोर्ड के विरोध में जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में प्रस्तावित प्रदर्शन में केदारघाटी से डेढ़ से दो हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इस मौके पर चमन लाल शुक्ला, पशुपति नाथ कुर्मांचली, जिपं सदस्य बबीता देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें