मंगलवार को उत्तराखंड के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने किए बाबा केदार के दर्शन। इस दौरान तीर्थपुरो?
- फोटो : RUDRAPRYAG
उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने तीर्थपुरोहितों से भी बातचीत की और कहा कि देवस्थानम बोर्ड में सभी के हक-हकूकों का पूरा ध्यान रखा गया है।
मंगलवार को दोपहर बाद भाजपा नेता व कृषि मंत्री सुबोध उनियाल केदारनाथ पहुंचे। उन्होंने भगवान केदारनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने तीर्थपुरोहितों से भी बातचीत कर देवस्थानम बोर्ड को लेकर उपजे भ्रम को दूर करने का प्रयास किया। केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, तीर्थपुरोहित उमेश पोस्ती, लक्ष्मीनारायण जुगराण ने नाराजगी जताते हुए कैबिनेट मंत्री से मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की। उनियाल ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे इस संबंध में आज ही मुख्यमंत्री से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि देवस्थानम बोर्ड का उद्देश्य यात्रा व्यवस्थाओं को बेहतर करना है।
-