फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में 25 तक स्थापित होगी आदिगुरु शंकराचार्य की मूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ में 25 अक्तूबर तक आदिगुरु शंकराचार्य की मूर्ति को निर्माणाधीन समाधिस्थल में स्थापित कर दिया जाएगा। दो सप्ताह पूर्व मूर्ति के कई हिस्सों को चिनूक हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचाया जा चुका है। जल्द ही मूर्ति को जोड़ने के लिए कारीगरों का दल केदारनाथ आएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल केदारनाथ में वर्ष 2019 से आदिगुरु शंकराचार्य के समाधिस्थल का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। पीएम ने स्वयं इस निर्माण को केदारनाथ मंदिर की तरह दिव्य व भव्य बनाने की बात कही है। इसके तहत जोर-शोर से काम चल रहा है। 16 करोड़ की लागत से हो रहे समाधिस्थल के पुनर्निर्माण कार्य का दूसरा चरण पूरा होने वाला है। वहीं, 12 फीट ऊंची व 35 टन वजनी मूर्ति को भी भारतीय सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर से 16 से 21 सितंबर के बीच पांच हिस्सों में धाम पहुंचा गया। यह मूर्ति कर्नाटक में कृष्णाशिला पत्थर से तैयार की गई थी। केदारनाथ में कार्यदायी संस्था वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रभारी मनोज सेमवाल ने बताया कि मूर्ति को जोड़ने के लिए जल्द कारीगर पहुंचेंगे। हरसंभव प्रयास किया जा रहा है कि 25 अक्तूबर तक मूर्ति को समाधिस्थल में स्थापित कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें