फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास से मनाई बापू और शास्त्री जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कलक्ट्रेट समेत जिले में सभी शिक्षण संस्थाओं व सरकारी व निजी कार्यालयों में राष्ट्रध्वज फहराया गया। कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी मनुज गोयल ने राष्ट्रध्वज फहराया। इस दौरान रघुपति राघव राजाराम.. भजन का पाठ भी किया गया। डिग्री कॉलेज रुद्रप्रयाग में प्रभारी प्राचार्य डा. जगमोहन सिंह रावत ने राष्ट्रध्वज फहराया। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. डीवीएस चौहान ने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। डॉ. वीर विक्रम भारती ने कहा कि गांधी जी ने स्वच्छता के विचारों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। इधर, जीआईसी, जीजीआईसी रुद्रप्रयाग समेत अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, जखोली, मयाली, गुप्तकाशी व जिले की अन्य शिक्षण संस्थाओं में भी महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें