फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: सोबन सिंह को दी गई अध्यक्ष पत्र की जिम्मेदारी

Wed, 25 Sep 2024 07:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
मांगों को लेकर उचित मूल्य विक्रेता संघ ने विधायक भरत&nb
विज्ञापन
सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ की नई कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन

विधायक को ज्ञापन देकर बीस माह का अवशेष भुगतान दिलाने की मांग

रुद्रप्रयाग। सरकारी सस्ता गल्ला संघ रुद्रप्रयाग गोदाम की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सोबन सिंह नेगी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके पश्चात संघ ने रुद्रप्रयाग विधायक को एक ज्ञापन सौंपकर बीस माह की अवशेष धनराशि दिलाए जाने की मांग की।

बुधवार को जिला मुख्यालय में बचन सिंह कप्रवाण की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें राजकीय अन्न भंडार स्तर पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष के अलावा विक्रम नेगी उपाध्यक्ष, अजीत नौटियाल सचिव, कैलाश नेगी कोषाध्यक्ष, करण सिंह संयोजक, विक्रम सिंह को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा 15 सदस्य भी बनाए गए। इसके पश्चात उचित मूल्य विक्रेताओं ने विधायक भरत सिंह चौधरी से मुलाकात कर एक ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में राशन विक्रेताओं का कहना है कि कोविडकाल में राशन विक्रेताओं ने किसी की परवाह किए बिना सरकार की महत्वपूर्ण योजना को आम जनमानस तक पहुंचाया, लेकिन विक्रेताओं को कोविड काल के 11 माह का लाभांश नहीं मिल पाया, जबकि इस वर्ष का नौ माह लाभांश भी नहीं मिला है। जिससे उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने विधायक से उनकी बात को सरकार तक पहुंचाने की अपील करते हुए लंबित धनराशि को शीघ्र निर्गत करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें