राज्य स्थापना की 21वीं वर्षगांठ पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी के शुभकामना संदेश का लाइव प्रसारण भी किया गया।
जीआईसी रुद्रप्रयाग में कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने किया। विधायक भरत सिंह चौधरी व जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कहा कि जिले के समग्र विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। मौके पर शहीद यशोधर बेंजवाल की पत्नी उमा देवी बेंजवाल को शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विकल्प रहित संकल्प, नए इरादे युवा सरकार, उत्तराखंड विकास के स्वर्णिम पथ पर विकास पुस्तिका का विमोचन किया। साथ ही निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की गई। समारोह में विकास कार्यों की स्टॉल के माध्यम से प्रदर्शनी लगाई गई। इस मौके पर सीडीओ नरेश कुमार, एडीएम दीपेंद्र नेगी, डीडीओ मनविंदर कौर, वरिष्ठ कोषाधिकारी गिरीश चंद्र, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, विजय कप्रवाण आदि मौजूद थे। संवाद