फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला संपन्न

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग अपर बाजार में श्रीराम के राज्यभिषेक के साथ संपन्न हुई रामलीला। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
श्रीगणेश रामलीला कमेटी के सहयोग से अपर बाजार में आयोजित रामलीला मंचन श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ संपन्न हो गया है। रविवार को संगम बाजार से पांडाल तक ढोल-नगाड़ों के साथ श्रीराम की झांकी निकाली गई।
विज्ञापन

रविवार को अलकनंदा व मंदाकिनी संगम पर श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान के गंगा स्नान के बाद पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद संगम बाजार से पांडाल तक भव्य झांकी निकाली गई। 14 वर्ष के वनवास के बाद श्रीराम के अयोध्या पहुंचने पर नगरवासियों ने उनका भव्य स्वागत कर आशीर्वाद लिया। कमेटी द्वरा सभी पात्रों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर अध्यक्ष मनमोहन शुक्ला व व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना ने रामलीला के सफल संचालन के लिए नगरवासियों से मिले सहयोग के प्रति आभार जताया। इससे पूर्व शनिवार रात को राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया था। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता अशोक चौधरी, शिक्षक महिपाल कोहली, केपी खन्ना, एसपी काला, नगर व्यापार संघ अध्यक्ष चंद्रमोहन सेमवाल, प्रशांत डोभाल, राकेश काला, जितेंद्र खन्ना, अशोक चौधरी, मुबारक हुसैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें