फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में तीर्थ पुरोहितों ने निकाला जूलूस, मंदिर में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मास्टर प्लान और देवस्थानम बोर्ड के विरोध में तीर्थ पुरोहितों ने जुलूस निकाल धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर सरकार पर धाम से जुड़े लोगों को बिना विश्वास में लेकर पुनर्निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने मांगपूर्ति तक आंदोलनरत रहने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला के नेतृत्व में केदारनाथ में मौजूद तीर्थ पुरोहित व व्यापारियों ने मांगों को लेकर मंदिर परिसर से मंदिर मार्ग व पुल तक जुलूस निकाला। मंदिर की परिक्रमा के बाद वह परिसर में धरना पर बैठ गए। इस मौके पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार से केदारनाथ में मास्टर प्लान को निरस्त करने और चारधाम यात्रा के लिए गठित देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग की। कहना था कि केदारनाथ में मूलभूत सुविधाओं को जुटाने के बजाय कोरोना काल में यात्रा का संचालन किया जा रहा है, जिससे संक्रमण का खतरा बना है। कहा कि उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया जाता आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर संतोष त्रिवेदी, रमाकांत शर्मा, मनोज तिवारी, रोशन तिवारी, धीरेंद्र प्रसाद शुक्ला, उमेश चंद्र पोस्ती, आशीष त्रिवेदी, पवन तिवारी, प्रवीण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें