फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमदान से बनाई गई सड़क का प्रधान ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीगढ़ पट्टी के जसोली गांव के ग्रामीणों ने श्रमदान से डेढ़ किमी सड़क का निर्माण कर मिसाल पेश की है। ग्राम प्रधान अर्चना चमोली ने मोटर मार्ग का उद्घाटन कर इसे ग्रामीणों की सामूहिक एकता व सहभागिता का फल बताया है।
विज्ञापन

सोमवार को नव निर्मित डेढ़ किमी जसोली-चमकोट मोटर मार्ग का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान ने कहा कि शासन व जनप्रतिनिधियों से वर्षों से मार्ग निर्माण की मांग की जा रही थी। लेकिन उचित कार्रवाई नहीं हुई, जिससे बीते सितंबर में ग्रामीणों ने श्रमदान कर सड़क निर्माण का संकल्प लिया। 21 सितंबर से प्रतिदिन दोपहर बाद तीन से चार घंटे ग्रामीणों ने श्रमदान कर सड़क का निर्माण किया। इस दौरान चट्टानी हिस्से को काटने के लिए ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित कर जेसीबी भी मंगाई थी। कहा कि अब, ग्रामीणों को दो से ढाई किमी पैदल दूरी से निजात मिल गई है। इस मौके पर उक्रांद नेता मोहित डिमरी, प्रदीप रावत, विजय जसोला, मदन मोहन डिमरी, भरत रावत, देवी सिंह, सावित्री देवी, गंगा सिंह, बृजमोहन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें