फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बणगांव के लोग मोटर मार्ग के इंतजार में नाप रहे दो किमी चढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बणगांव के ग्रामीण दो किमी खड़ी चढ़ाई नाप रहे हैं। रसोई गैस सिलिंडर, निर्माण सामग्री घरों तक पहुंचाने के लिए दो से तीन सौ रुपये ढुलान देना पड़ रहा है। मार्ग का निर्माण तो हुआ, लेकिन भूमि विवाद के चलते बणगांव छूट गया। ग्रामीणों ने गांव को सड़क से जोड़ने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि ब्लॉक का ग्राम पंचायत बणगांव में 70 परिवार रहते हैं। गांव के 30 से अधिक छात्र-छात्राएं स्कूल के लिए आठ किमी आवाजाही करने को मजबूर हैं। प्रधान रोशनी देवी, दिनेश नेगी, ताजबर सिंह, शंभू सिंह, भरत सिंह, हरीश सिंह का कहना है कि तीन वर्ष पूर्व राजकीय इंटर कॉलेज बरसूड़ी से संकरोड़ी-बणगांव के लिए छह किमी मोटर मार्ग स्वीकृत किया गया था, लेकिन भूमि विवाद के चलते बणगांव को छोड़ दिया गया है। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के कनिष्ठ प्रमुख शशि सिंह नेगी का कहना है कि बणगांव को सड़क से जोड़ने के लिए पुन: प्रस्ताव बनाया जा रहा है।
जीआईसी बरसूड़ी-संकरोड़ी मोटर मार्ग से बणगांव क्यों नहीं जुड़ पाया, इस बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। गांव को यातायात सुविधा से जोड़ने के लिए जो भी संभव होगा, उसके लिए विभागीय स्तर पर हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जीत सिंह रावत, अधिशासी अभियंता, लोनिवि रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें