पीआर फिल्म प्रोडक्शन के सहयोग से रामलीला मैदान में लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी और लोक गायिका मीना राणा के गीतों की धूम रही। इस मौके पर देर शाम तक दर्शक पांडाल में डटे रहे। समारोह में समाजसेवी संजय शर्मा दरमोड़ा को सम्मानित किया गया।
पीआर फिल्म के निर्देशक प्रेम सिंह व राजेंद्र भट्ट ने कहा कि लोक संस्कृति के प्रचार-प्रसार व बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। रंगकर्मी गणेश खुगशाल गणी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में चारधाम की स्तुति के साथ लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने जय बदरी-केदारनाथ, गंगोत्री जय-जय, यमुनोत्री जय-जय, हिंवाला देश ह्वलौ त्रियुगीनाराण, सुदि ति नि देखदी कै सणि, सुरक खिड़की खोली, ठंडो ने ठंडो मेरा पहाड़ की हवा, डांडू जा फूल फुलैला, रूम झूम सी ख्योल्यू तुम्मारी माया मां ...गीत गाए।
लोक गायिका मीना राणा ने जय हो साणेश्वर महादेव और अनिल बिष्ट ने कै ग्वैं की होली स्यां बांद, चैत की चत्वाली गीतों की प्रस्तुति दी। इससे पूर्व बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल और पीआर फिल्म के निर्देशक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर अशोक रावत, नीलम, विनोद, वर्षा, अब्बू, साक्षी, सोहन, ज्योति, प्रेमबल्लभ पंत, रोशनी, अभिनव, निशा अरूण, ऊषा नेगी आदि मौजूद थे।