फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: आउटसोर्स कर्मचारियों को तत्काल हटाने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य वन संरक्षक के आदेश से कर्मियों के सामने रोजी-रोटी पर संकट
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बैठक कर बनाई आंदोलन की रणनीति
पुरोला। मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) के एक आदेश से गोविंद पशु विहार पार्क क्षेत्र एवं टौंस वन प्रभाग के दर्जनों कर्मचारियों की रोजी-रोटी पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। सीसीएफ ने 2018 के बाद लगे आउटसोर्स कर्मचारियों को तत्काल हटाने के आदेश दिए हैं। आदेश के खिलाफ कर्मचारियों ने बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई है।
गोविंद पशु विहार में तैनात आउटसोर्स कर्मियों ने सोमवार को गोविंद पशु विहार उप निदेशक कार्यालय परिसर पुरोला में बैठक कर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की। आउटसोर्स कर्मचारियों का कहना है कि सरकारी नीतियों के तहत 2017-18 के शासनादेश के तहत वन विभाग समेत तमाम विभागों में आउटसोर्स से सैकड़ों कर्मचारी कार्यरत हैं, वहीं गोविंद पशु विहार में भी 19 व टौंस वन प्रभाग पुरोला में भी 28 कर्मचारी छह वर्ष से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य वन संरक्षक के दो दिन पहले जारी आदेश के तहत 2018 के बाद आउटसोर्स से लगे कर्मचारियों को हटाने के निर्देश विभागाध्यक्षों को दिए गए हैं जिससे उनके परिवारों के समक्ष रोजी रोटी, बच्चों की फीस जमा करने आदि का संकट खड़ा हो गया है। बैठक में अरविंद चौहान, हरपाल सिंह, अमित सिंह, गजेंद्र सिंह, सावित्री, सरोज, सुमित्रा, सावित्री, वेलपति, विजय बडोनी, सुतारू लाल, बृज मोहन राणा, राकेश रावत, योगेंद्र सिंह, देवीदत्त, जगतलाल, सुरेंद्र सिंह, महेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें