अगस्त्यमुनि में जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में दौड़ स्पर्धा में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। आयोजक
3000 मीटर दौड़ में प्रीति और 60 मीटर में रिया ने मारी बाजी,
अगस्त्यमुनि। जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के दूसरे दिन एथलेटिक्स स्पर्धाओं में अगस्त्यमुनि ब्लॉक के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। 100 मीटर दौड़ में गीता, 400 मीटर में प्रज्ञा प्रथम रही। 3000 मीटर दौड़ में भी अगस्त्यमुनि ब्लॉक की प्रीति अव्वल रही।
खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में सोमवार को एथलेटिक्स स्पर्धाएं हुई। 800 मीटर दौड़ में अगस्त्यमुनि की निकिता प्रथम, गुंजन द्वितीय और जखोली ब्लॉक की रितिका तृतीय रही। 100 मी दौड़ में अगस्त्यमुनि के अंकित प्रथम, मोहित द्वितीय और ऊखीमठ के सुमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मी दौड़ में जखोली के रोहन प्रथम, साहिल द्वितीय और अगस्त्यमुनि के गौरव तृतीय रहे।
3000 मी दौड़ में अगस्त्यमुनि के रोहन, लंबी कूद में कुनाल, चक्का व गोला फेंक में आदित्य प्रथम रहे। बालिका वर्ग 60 मी. दौड़ में अगस्त्यमुनि की रिया प्रथम व जखोली की गौरी द्वितीय रही। 600 मी दौड़ में ऊखीमठ की स्नेहा प्रथम, जखोली की आरवी द्वितीय व आरुषी तृतीय रही। गोला फेंक में ऊखीमठ की स्नेहा ने प्रथम, जखोली की आरवी ने द्वितीय और अगस्त्यमुनि की मोनिका तृतीय रही। संवाद