फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर 15 दिन में कार्रवाई के आदेश

विज्ञापन
रुद्रपुर के रम्पुरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में रजिस्टर जांचते खाद्य आयोग के अध्यक्ष भूपेंद्र र? - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। उत्तराखंड खाद्य आयोग के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रावत ने रंपुरा क्षेत्र में दो आंगनबाड़ी केंद्रों और एक प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया। दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों में तमाम खामियां मिलने से नाराज अध्यक्ष ने सीडीपीओ को दोनों कार्यकर्ता पर 15 दिन में विभागीय कार्रवाई कर रिपोर्ट आयोग में भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने चेताया कि तय समय में कार्रवाई नहीं होने पर आयोग इस मामले में केस दर्ज करने की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह आयोग अध्यक्ष ने रंपुरा वार्ड नंबर 23 और वार्ड नंबर 24 में औचक निरीक्षण किया। वार्ड नंबर 23 में आंगनबाड़ी केंद्र के कमरे को देख आयोग अध्यक्ष हैरत में पड़ गए। उन्होंने बताया कि दोनों ही केंद्रों में बच्चों का ग्रोथ रजिस्टर अपूर्ण था। बच्चों की उपस्थिति भी बेहद कम थी।
दोनों केंद्रों के बाहर न तो आंगनबाड़ी केंद्र का बोर्ड लगा था और न ही बच्चों का मीनू चार्ट लगा हुआ था। वार्ड नंबर 23 में आंगनबाड़ी केंद्र किचन टाइप कमरे में संचालित होता मिला, जो उन्हें अनुचित लगा। वहां रहने वाले किरायदार ने तो केंद्र होने तक से इनकार कर दिया था। इसके बाद सुपरवाइजर को बुलाया गया और तब जाकर निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

बताया कि वार्ड नंबर 23 की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलम और 24 की कार्यकर्ता सीता रानी पर कार्रवाई करने के लिए सीडीपीओ रमा रावत को आदेशित किया गया है और 15 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट आयोग को भेजने को कहा गया है।
यदि 15 दिन में कार्रवाई नहीं होती है तो आयोग की तरफ से दोनों कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज कराया जाएगा। बताया कि रंपुरा में प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर बच्चों को दिए जा रहे मिड डे मिल को भी चखा था। भोजन की गुणवत्ता अच्छी थी और बच्चों के लिए साफ सुथरी व्यवस्था की गई थी। विद्यालय में मिड मिल सहित अन्य व्यवस्थाएं ठीक पाई गईं। वहां सुपरवाइजर खष्टी बिष्ट भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें