फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसमस्याओं के प्रति कोताही बर्दाश्त नहीं : चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक भरत सिंह चौधरी ने विभागीय अधिकारियों को कड़े शब्दों में कार्य करने की नसीहत दी है। कहा कि जनसमस्याओं के प्रति कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो अधिकारी काम नहीं करना चाहते हैं। वे स्वेच्छा से अपना अन्यत्र स्थानांतरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में पहली समीक्षा बैठक में विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि नौकरशाही में लेट-लतीफी को माफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए। विधायक चौधरी ने कहा कि विकास कार्यों में अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। विभागीय योजनाओं का का लाभ प्रत्येक पात्र अभ्यर्थी तक पहुंचे, इसके लिए अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने पेयजल, जलसंस्थान, पीएमजीएसवाई, एनएच, लोनिवि, उद्यान, कृषि आदि विभागों की विभागवार समीक्षा की। इस मौके पर सीडीओ नरेश कुमार, डीडीओ मनविंदर कौर, सहायक परियोजना निदेशक रमेश चंद्र, मुख्य शिक्षाधिकारी यशवंत चौधरी, उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह, ईई निर्भय सिंह, ईई संजय सिंह, ईई नवल कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें