फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर की ब्लैक टिकटिंग रोकने के लिए होगी चौतरफा पैनी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ यात्रा में हेलीकॉप्टर के लिए ब्लैक टिकटिंग को रोकने के लिए इस बार और भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। केदारघाटी में हेलीपैड और हेली कंपनियों के कार्यालय को सीसीटीवी कैमरा की नजर में रखा जाएगा। साथ ही कंपनियों के कार्यालय से प्रतिदिन की बुकिंग रिपोर्ट मांगी जाएगी। प्रशासन ने हेलीकॉप्टर सेवा के सफल संचालन के लिए नोडल व सहायक नोडल अधिकारी तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन

आगामी 6 मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा में इस बार 9 हेली कंपनियों द्वारा सेवा दी जानी है। उम्मीद है कि कपाटोद्घाटन के दिन से ही केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर उड़ान भरेंगे। जल्द ही गुप्तकाशी, मैखंडा, बडासू, शेरसी, फाटा, सोनप्रयाग हेलीपैड को सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे, जिन्हें जिलाधिकारी कार्यालय व आपदा कंट्रोल रूम और नोडल अधिकारी कार्यालय से लिंक किया जाएगा। इन स्थानों से पूरे 12 घंटे हेलीपैड और हेली कंपनियों के कार्यालयों की मॉनीटरिंग होती रहेगी। साथ ही नोडल अधिकारी भी नियमित कंपनी कार्यालयों की गश्त कर टिकट बुकिंग का जायजा लेते रहेंगे। इसके अलावा हेली कंपनियों को टिकट बुकिंग काउंटर की प्रतिदिन की रिपोर्ट नोडल अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को देनी होगी।
हेलीकॉप्टर सेवा में ब्लैक टिकटिंग को लेकर बीते वर्षों में काफी शिकायतें मिली हैं। ऐसे में कई जरूरतमंद यात्रियों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं, लेकिन इस बार पहले दिन से ही सभी हेली कंपनियों के हेलीपैड व कार्यालयों पर सीसीटीवी कैमरा के साथ ही भौतिक रूप से भी निगरानी में रहेंगे। हेली कंपनियों से टिकट बुकिंग की प्रतिदिन की रिपोर्ट मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनुज गोयल, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें