फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में कमरे में मृत मिली विवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बसुकेदार उप तहसील के चंदापुरी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का शव कमरे में पड़ा मिला। परिजनों की सूचना पर राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका के पिता ने ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए लिखित में पुलिस चौकी में तहरीर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम को सूचना मिली कि चंद्रापुरी गांव में विजया देवी (21) पत्नी सुभाष, अपने कमरे में मृत मिली। सूचना पर उप तहसील बसुकेदार के तहसीलदार बल्लू लाल व पुलिस चौकी में तैनात उप निरीक्षक मंसूर अली मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर उन्होंने मौके पर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तहसीलदार ने बताया कि मामले में परिजनों से पूछताछ की गई है लेकिन अब तक ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। इधर, मृतका के पिता योगंबर टम्टा निवासी मुनासूं- बाड़व ने पुलिस को तहरीर देते हुए मामले की जांच करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के ससुर शिवलाल आर्य, उसकी पत्नी, विवाहिता बेटियां, दामाद व बेटा सुबोध उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। उनकी बेटी ने फोन पर भी उन्हें अवगत कराया था। मृतका के पिता ने अपनी बेटी के ससुरालियों पर उसे मारने का आरोप लगाया है। इस मौके पर राजस्व उप निरीक्षक यतेंद्र राणा व सुरेंद्र उखियाल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें