वर्षा जल संरक्षण के लिए रुद्रप्रयाग के कुरझण में आयोजित समारोह में महिला कार्यकर्ता को सम्मानित
- फोटो : RUDRAPRYAG
युवा कल्याण विभाग व प्रांतीय रक्षक दल के सहयोग से आयोजित ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव में लोकगीत व एकांकी नाटक आयोजन किया गया। इस मौके पर 30 से अधिक महिला मंगल दलों ने प्रतिभाग किया, जिसमें लोकगीत में ममंद बुरूवा व एकांकी नाटक में स्यासूंगढ़ प्रथम रहे।
ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम कि शुभारंभ पर विशिष्ठ अतिथि ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुभाष रावत ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से ग्राम स्तर पर लोगों में जागरूकता बढ़ती है। वहीं, मद्महेश्वर विकास मंच के अध्यक्ष मदन भट्ट ने इस तरह के मंच प्रतिभाओं को निखारने में मददगार होते हैं। चंद्रमोहन उखियाल के संचालन में लोकगीत स्पर्धा में महिला मंगल दल बणूस व परकंडी क्रमश: द्वितीय व तृतीय रहे। वहीं, एकांकी नाटक में बुरूवा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर युवा कल्याण अधिकारी राधिका, राधेलाल आर्य, राकेश नेगी, गजेंद्र चौधरी, सतेंद्र रावत, बबलू जंगली, विनोद बुरियाल आदि मौजूद थे।