जिला मुख्यालय में माउंटेन पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें लक्की बिष्ट ओवरऑल चैंपियन चुने गए। महिला वर्ग में ममता रानी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में खासा उत्साह रहा।
उत्तराखंड पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव अर्जुन गुलाटी ने मंगलवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ में युवाओं में फिटनेस को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। व्यापार संघ के अध्यक्ष चंद्रमोहन सेमवाल ने कहा कि पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन अच्छी पहल है। युवा स्वस्थ रहेंगे तो देश भी खेल, शिक्षा, विज्ञान समेत अन्य क्षेत्रों में तरक्की करेगा। पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन ऑफ रुद्रप्रयाग के महासचिव दीपक गुसाईं व सचिव शुभम पटवाल ने प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में ठाकुरी को रजत व सिद्धांत सुजवल को कांस्य पदक मिला। महिला वर्ग में साक्षी काला व तनुजा ने रजत व कांस्य पदक जीता। इस मौके पर दिनकर पांडेय, सागर रावत, संजय सक्सेना, आदित्य वर्मा, प्रशांत तलवार, अरुण प्रकाश वाजपेयी, डॉ. राजीव गैरोला, डॉ. संजय बगवाड़ी, अजय रावत, सूरज नेगी, हरी बगवाड़ी आदि मौजूद थे।