रुद्रप्रयाग में सुरंग से आवाजाही बंद, दो तरफा लगाई गई बेरिकेडिंग, पुलिस जवान तैनात।
- फोटो : RUDRAPRYAG
केदारघाटी व केदारनाथ को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली 68 मीटर जर्जर सुरंग की लाइनिंग को तोड़ने का कार्य शनिवार से शुरू कर दिया जाएगा। टीएचडीसी के विशेषज्ञों की मौजूदगी में एनएच द्वारा 45 दिनों में सुरंग की मरम्मत की जाएगी। इसके लिए 30 लाख स्वीकृत हो चुके हैं।
ईई जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि लगभग 15 दिन में यह कार्य पूरा होगा। साथ ही मरम्मत कार्य की निविदा भी दिसंबर पहले सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। मरम्मत कार्य के दौरान केदारघाटी से रुद्रप्रयाग आने वाले वाहनों को बाईपास से भेजा जाएगा। साथ ही जिला चमोली से श्रीनगर, देहरादून जाने वाले वाहनों को मुख्य बाजार होते हुए भेजा जाएगा। इधर, कोतवाल केएस बिष्ट ने बताया कि दो तरफा वाहनों के सफल संचालन के लिए व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है।