फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटू के बैनर तले ट्रेड यूनियनों ने निकाला जूलूस - प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीआईटीयू) के बैनर तले ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के मौके पर जिला मुख्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

सीटू के महामंत्री वीरेंद्र गोस्वामी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, उपनल कर्मियों, भोजन माता, ग्राम प्रहरियों ने संगम बाजार से मुख्य बाजार तक जुलूस निकाला। इस दौरान न्यूनतम मानदेय 21 हजार रुपये देने व नियमित कर्मचारी की भांति सभी सुविधाएं देने की बात कही। इसके उपरांत आंगनबाड़ी संगठन की जिलाध्यक्ष सुनीता भट्ट की अध्यक्षता में हुई सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार निरंतर मजदूर विरोधी नीतियों को बढ़ावा दे रही है। मजदूरों के हितों को ध्यान में रखने के बजाय पूंजीपतियों को लाभ दिया जा रहा है। इसलिए आज देश की दस बड़ी ट्रेड यूनियन राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर हैं। कहा कि देश में निजीकरण पर रोक लगाते हुए श्रम कानूनों में बदलाव व उन्हें कमजोर करना बंद किया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भट्ट ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर समय-समय पर आंदोलन करती आ रही हैं, लेकिन उन्हें निलंबन व बर्खास्त की धमकी देकर मांगों को दरकिनार किया जा रहा है। सभा को नरेंद्र रावत, भरत सिंह भंडारी, सुमन पंवार, बीना देवी, रोशन लाल, विनीता देवी, सरोजनी देवी, भवानी देवी, पिंकी देवी, मीना देवी, सुंदरी देवी, माधुरी पुरोहित, भुवनेश्वरी देवी, रजनी बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें