फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने किया पांडव नृत्य का शुभारंभ

Wed, 18 Nov 2015 04:43 PM IST
अमर उजाला अगस्त्यमुनि
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्यूंजा घाटी के बाडव गांव में पांडव लीला/पांडव नृत्य का शुभारंभ केदारनाथ की पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन प्राचीन संस्कृति से जोड़ते हैं। उन्होंने नई पीढ़ी से गांव व क्षेत्र की प्राचीन संस्कृति, सभ्यता, रीति-रिवाज, धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए विशेष भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह नेगी, संरक्षक भरत बासंकडी, ग्राम प्रधान विजय लाल, महिला मंगल दल अध्यक्ष अनीता देवी ने अतिथियों का स्वागत  किया। नेगी ने बताया कि 21 दिन तक होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में पांडवों से जुड़ी रोचक लीलाओं का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले पूर्व विधायक श्रीमती नौटियाल कांदी गांव में रामलीला में भी शामिल हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें