फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जखन्याल गांव के शिमला तोक में भूस्खलन, 35 परिवार प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली ब्लॉक के बड़मा क्षेत्र के ग्राम पंचायत डोबलिया के जखन्याल गांव का शिमला तोक भूस्खलन की चपेट में आ गया है। यहां सैकड़ों नाली भूमि पर दरारें पड़ने से कई परिवारों को खतरा पैदा हो गया है। बारिश के कारण दिनोंदिन खराब हो रहे हालात के बीच ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हैं। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

शिमला तोक में लंबे समय से भूस्खलन व भूधंसाव के कारण वहां निवास कर रहे 35 परिवारों को खतरा बना हुआ है। यहां जमीन धंस रही है जिससे जगह-जगह दरारें पड़ रही हैं। ये दरारें बारिश के बाद चौड़ी होती जा रही हैं। स्थिति यह है कि दरारों के कारण ग्रामीणों के कई खेत अब खेती लायक भी नहीं रह गए हैं। जमीन धंसने से विजयनगर-तिमली मोटरमार्ग भी खतरे में है। ग्राम प्रधान गोविंद लाल, बलवीर करासी, अव्वल सिंह, रघुवीर सिंह, संतोष आदि का कहना है कि कुछ वर्षों पूर्व भू-गर्भीय टीम ने क्षेत्र का सर्वेक्षण भी किया था। तब टीम ने शिमला तोक को भूस्खलन व भूधंसाव की संभावनाओं के चलते असुरक्षित बताते हुए परिवारों के विस्थापन की बात कही थी। इसी के चलते कुछ परिवार अपने घरों को छोड़कर अन्यत्र बस भी चुके हैं लेकिन 35 परिवार अब भी निवास कर रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता राजेश बुटोला, प्रेम सिंह बुटोला, दलीप सिंह, सुखदेव, उमेद सिंह, रूपचंद, वीर सिंह, सत्ये सिंह, कलम सिंह आदि का कहना है कि समय रहते ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए इंतजाम नहीं किए गए तो कभी भी किसी बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता है। इधर, उक्रांद नेता मोहित डिमरी ने भी शासन, प्रशासन से शिमला तोक के प्रभावितों को अन्यत्र विस्थापित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें