फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललित रामदास महाराज ने 8000 यात्रियों को कराया भोजन

विज्ञापन
केदारनाथ में डेढ़ दशक से साधनारत स्वामी ललित रामदास जी महाराज, यात्राकाल में यात्रियों की करते म? - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
हिमालय की वादियों में डेढ़ दशक से साधना कर रहे स्वामी ललित राम दास महाराज ने इस यात्राकाल में आठ हजार से अधिक श्रद्धालुओं को नि:शुल्क भोजन कराया। साथ ही हजारों यात्रियों के रात्रि प्रवास की व्यवस्था भी की। संत रामदास 60 से अधिक निराश्रित पशुओं की सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन

समुद्रतल से 11750 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम में मंदाकिनी नदी के दूसरी तरफ श्रीराम संत आश्रम यात्राकाल में श्रद्धालुओं की शरणस्थली बना रहा। इस वर्ष 50 दिन की यात्रा में केदारनाथ पहुंचे 2 लाख 42 हजार से अधिक श्रद्धालुओं में 8 हजार से अधिक ने श्रीराम संत आश्रम में नि:शुल्क भोजन किया। पांच हजार श्रद्धालुओं ने रात्रि प्रवास भी किया। यह सब स्वामी ललित रामदास महाराज के सहयोग से हुआ। यात्राकाल में यहां प्रतिदिन 80 से 250 यात्रियों के भोजन की व्यवस्था की गई थी। दूसरी तरफ उनके द्वारा चार वर्षों से 60 से अधिक निराश्रित पशुओं की सेवा करते आ रहे हैं। इन पशुओं के लिए उनके द्वारा आश्रम में गोशाला व टीन शेड भी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें