पर्यटक स्थल चोपता बाजार में हाईवे से बर्फ हटाती मशीन।
- फोटो : RUDRAPRYAG
भारी बर्फ से बंद कुंड-चोपता-गोपेश्वर हाईवे को एनएच ने यातायात के लिए खोल दिया है, लेकिन अब भी कई स्थानों पर फिसलन के कारण यहां आवाजाही में खतरा बना है।
पिछले दिनों हुई भारी बर्फबारी के कारण हाईवे दुगलिबट्टा से चोपता तक बंद हो गया था। पर्यटक बमुश्किल से आवाजाही कर रहे थे। साथ ही चोपता से गोपेश्वर की तरफ भी हाईवे कई जगहों पर बंद था। एनएच के कर्मचारी देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि हाईवे को यातायात के लिए खोल दिया गया है। दुगलबिट्टा से चोपता तक ढाई से तीन फीट तक बर्फ थी, जिसे हटा दिया गया है। उन्होंने दुपहिया वाहन चालकों से हाईवे पर सावधानी के साथ आवाजाही करने के लिए कहा।