फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: फिर शुरू हुई केदारनाथ यात्रा,चीरबासा में रास्ता साफ, गौरीकुंड से पैदल यात्रियों की आवाजाही बहाल

Tue, 29 Sep 2026 09:21 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी,रुद्रप्रयाग।

सार

चीरबासा के पास मलबा और पत्थर आने से सोमवार को रोकी गई केदारनाथ यात्रा मंगलवार सुबह फिर शुरू कर दी गई। मार्ग की स्थिति सामान्य होने के बाद गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के लिए पैदल यात्रियों की आवाजाही बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
केदारनाथ पैदल मार्ग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीरबासा के पास मलबा और पत्थर आने के कारण सोमवार को रोकी गई केदारनाथ यात्रा आज मंगलवार सुबह फिर सुचारू कर दी गई। मार्ग की स्थिति सामान्य होने के बाद गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के लिए पैदल यात्रियों की आवाजाही शुरू हो गई है।

सोमवार को चीरबासा क्षेत्र में मलबा और पत्थर की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई थी। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए केदारनाथ पैदल मार्ग पर आवाजाही रोक दी गई। इसके बाद मार्ग की स्थिति का जायजा लिया गया और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जरूरी व्यवस्थाएं की गईं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि चीरबासा में पैदल मार्ग की स्थिति अब सामान्य है। आज सुबह यात्रियों के लिए मार्ग खोल दिया गया। गौरीकुंड से केदारनाथ धाम जाने वाले पैदल यात्रियों को अब आगे बढ़ने की अनुमति दी जा रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...देहरादून: वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने रोका तो मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला लेकर दौड़े

हालांकि, यात्रा मार्ग पर सुरक्षा को लेकर निगरानी जारी है। अधिकारियों की ओर से मौके की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी तरह की परेशानी होने पर समय रहते जरूरी कदम उठाए जा सकें। फिलहाल मार्ग खुलने के बाद केदारनाथ यात्रा फिर से सामान्य रूप से संचालित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें