जिले में दवा की दुकानें अब सीसीटीवी कैमरा की नजर में रहेंगी। साथ ही दवा विक्रेता अब 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को बिना अभिभावक के दवा नहीं बेच पाएंगे और उन्हें दवा खरीदने वाले को बिल अनिवार्य रूप से देना होगा। अन्यथा लाइसेंस निरस्त सहित कड़ी कार्रवाई होगी।
जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, सुमाड़ी में जिला औषधी निरीक्षक डा. सुधीर ने दवा दुकानों का औचक निरीक्षण किया। दवा विक्रेताओं को अपनी-अपनी दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश भी दिए, जिससे दुकानों में सभी व्यवस्थाओं का बेहतर जायजा लिया जा सके। जिला औषधी निरीक्षक ने बताया कि समय-समय पर बाजारों में दवा दुकानों का निरीक्षण किया जाएगा।