फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल बंद, जरूरतमंद लगा रहे मीलों की दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली ब्लॉक के सिलगढ़ पट्टी की ग्राम पंचायत कुनियाली में राजकीय एलोपैथिक स्वास्थ्य केंद्र लंबे समय से बंद है। विभाग ने यहां तैनात डॉक्टर व फार्मेसिस्ट सहित चार कर्मचारियों को अन्य जगह अटैच किया है। इसका खामियाजा क्षेत्रीय जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सिलगढ़ पट्टी के 20 से अधिक गांवों के लिए कुनियाली में स्वास्थ्य विभाग का राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय संचालित किया जा रहा है लेकिन लंबे समय से यहां ताला लगा हुआ है। ऐसे स्थिति में खांसी, बुखार से पीड़ित लोगों को दवा के लिए सीधे तिलवाड़ा की दौड़ लगानी पड़ रही है। यहां डॉक्टर, फार्मेसिस्ट, वार्ड ब्वॉय और सफाई कर्मचारी का पद सृजित हैं लेकिन चारों में से कोई भी यहां तैनात नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की ओर से डॉक्टर व फार्मेसिस्ट को अन्यत्र अटैच किया गया है। विभागीय लापरवाही के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
सिलगढ़ विकास संघर्ष समिति के वीर सिंह रावत, विनोद कंडारी, कृपाल सिंह पंवार, दीपक रावत सहित उक्रांद के जिला उपाध्यक्ष मोहित डिमरी, अजयपाल सिंह पंवार का कहना है कि एलोपैथिक चिकित्सालय बंद होने से लोग परेशान हैं। विभाग को कई बार पत्राचार से अवगत कराने पर भी सुध नहीं ली जा रही है। सीएमओ डॉ. बीके शुक्ला का कहना है कि कुनियाली में तैनात डॉक्टर कोविड-19 होम आइसोलेशन मॉनीटरिंग का कार्य देख रहे हैं। साथ ही फार्मेसिस्ट को केदारनाथ ड्यूटी पर भेजा गया है। इस कारण यह समस्या हुई है। अगले सप्ताह तक अस्पताल का संचालन नियमित रूप से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें