फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग प्रशिक्षितों ने की रोजगार की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय योग संगठन ने सरकार से प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षण संस्थानों में योग प्रशिक्षितों को रोजगार देने की मांग की। मौके पर भावी रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। यहां आयोजित बैठक में संगठन के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष देवकी नंदन बमोला ने कहा कि वर्षों बाद भी योग प्रशिक्षित रोजगार से वंचित हैं। सरकार योग को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रही है लेकिन योग प्रशिक्षितों के हितों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। बीते दिनों संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत कैबिनेट मंत्रियों से भेंटकर उन्हें स्थिति से अवगत कराया था। सभी ने योग को प्रदेश के शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल करने पर सहमति जताई थी। इस दौरान पदाधिकारियों ने जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा की। इस मौके पर राजकिशोर बिष्ट, आशीष बर्त्वाल, लक्ष्मण कैंतुरा, लखपत शाह, विजय प्रकाश डिमरी, बृजेश सेमवाल, विद्योत्तमा, पूनम, सुरभि पंवार, गीता बिष्ट मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें