फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमवंत कवि चंद्रकुवर बर्त्वाल को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल की 101वीं जयंती पर राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज परिसर में स्थापित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर बांज, बुरांश, देवदार समेत विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में चंद्रकुंवर बर्त्वाल स्मृति शोध संस्थान के अध्यक्ष हरीश गुसाईं ने बताया कि कोरोना के चलते इस बार हिमवंत कवि की जयंती को सादगी के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान लोक कवि सुधीर बर्त्वाल, ओम प्रकाश चमोला, दमयंती भट्ट, गंगाराम सकलानी, कुसुम भट्ट, ललिता रौतेला, सत्यम भंडारी, शुभम कंडारी व रजनीश बहुगुणा ने कविता पाठ किया। इस अवसर पर गजेंद्र रौतेला ने चंद्रकुंवर बर्त्वाल स्मृति शोध संस्थान द्वारा किए गए कार्यों व कवि के कृतित्व पर चर्चा की। कार्यक्रम में ेएमएस नेगी, गिरीश बेंजवाल, दीपक बेंजवाल, कालिका कांडपाल, दिनेश मलासी, चंद्र सिंह नेगी, जयदीप बिष्ट, एपी मलासी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें