फाटा में आपदा प्रभावित महिला से जानकारी लेते हुए डीएम वंदना सिंह।
- फोटो : RUDRAPRYAG
जिलाधिकारी वंदना सिंह ने दो दिन पूर्व आपदा से प्रभावित फाटा बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग को राजकीय इंटर कॉलेज के क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों के साथ आपदा प्रभावित फाटा बाजार पहुंची। यहां पर उन्होंने आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने जीआईसी फाटा के ध्वस्त पैदल मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए सिंचाई विभाग को क्षति का आकलन कर प्रस्ताव तैयार करने को कहा। उन्होंने बाजार में बरसाती पानी की निकासी के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड-लोनिवि के अधिकारियों को हाईवे के दोनों तरफ नाली बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जामू के सेमा तोक में क्षतिग्रस्त गोशाला स्वामियों से भी मुलाकात कर क्षति के बारे में भी जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने राजस्व विभाग को गबनी गदेरा पर पुल की एक तरफ की सुरक्षा दीवार के क्षतिग्रस्त समेत तरसाली, बडासू, रामपुर, सीतापुर, गौरीकुंड और त्रियुगीनारायण में हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट देने को कहा। संवाद