फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में लटकते पोल और झूलते तार दे रहे हादसों को न्यौता

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के गांवों, कस्बों और नगरीय क्षेत्रों में ऊर्जा निगम की लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। विद्युत पोल जहां कई जगहों पर लटके हुए हैं। वहीं, अधिकांश गांवों में झूलती बिजली की तारें दुर्घटना को न्योता दे रही है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में ही कई जगहों पर बिजली की तारें मकानों के ऊपर से गुजर रही है। वहीं, तिलवाड़ा, अगस्तयमुनि, गुप्तकाशी, ऊखीमठ, मयाली में भी कई जगहों पर यह स्थिति बनी है। इसके अलावा बच्छणस्यूं, रानीगढ़, धनपुर, सिलगढ़, बड़मा, भरदार, कालीमठ घाटी, मद्महेश्वर घाटी, तुंगनाथ घाटी के कई गांवों में बिजली के पोल और तारें जानमाल के नुकसान का कारण बन सकती है। कई गांवों में बिजली के पोल लटके हुए हैं, जिससे तारें बहुत नीचे झुकी हुई हैं। क्षेत्र के राकेश मोहन ने बताया कि धनपुर के चिनग्वाड़, पाबौ, बीरो, च्वींथ, ग्वेफड आदि गांवों में भी कई जगहों पर बिजली तारें लटकी हुई हैं।
सभी लाइनमैन को बिजली लाइनों का निरीक्षण कर लटके पोल व झुके तारों के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। एक माह के भीतर सभी जगहों पर बिजली लाइनों को दुरुस्त कर दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित जेई को निर्देशित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज सती, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें