फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leopard Terror: रुद्रप्रयाग में परीक्षा देने स्कूल जा रहे छात्र पर गुलदार ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती

Wed, 21 Feb 2024 04:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

महर गांव (लस्या) निवासी कार्तिक सिंह (15) पुत्र किशन सिंह बुटोला पेपर देने के लिए सुबह गांव के पैदल रास्ते से अकेले ही स्कूल जा रहा था।
विज्ञापन
गुलदार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जखोली तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत महरगांव में स्कूल जा रहे एक छात्र पर गुलदार ने हमला कर दिया। अन्य ग्रामीण ने शोर मचाया तो गुलदार भाग गया। हमले में छात्र बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने 108 की मदद से छात्र को सीएचसी जखोली पहुंचाया।

विज्ञापन


मंगलवार को महर गांव (लस्या) निवासी कार्तिक सिंह (15) पुत्र किशन सिंह बुटोला पेपर देने के लिए सुबह गांव के पैदल रास्ते से अकेले ही स्कूल जा रहा था। तभी गांव के समीप लामर पुल पर गुलदार ने अचानक उस पर हमला कर दिया। कुछ दूरी से गुजर रहे गंभीर बुटोला ने शोर मचाया तो गुलदार कार्तिक को छोड़कर भाग गया। गुलदार के हमले में कार्तिक बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने 108 की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली पहुंचाया। कार्तिक राजकीय इंटर कालेज रामाश्रम में कक्षा 9वीं में पढ़ता है।

Uttarakhand: अब श्यामपुर से भी ड्रोन से होगी चारधाम यात्रा की निगरानी, हाईवे पर लगने वाले जाम से मिलेगी निजात
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता भूपेंद्र भंडारी, पूर्व क्षेत्र पंचायत उदय सिंह ने बताया कि घटना से ग्रामीणों में दहशत बनी है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों एवं प्रशासन को सूचना दी और क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम की मांग की। इधर, वन विभाग के डिप्टी रेंजर किशोर चंद्र नैनवाल ने बताया कि उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी है। गांव में रात्रि गश्त की जा रही है। दूसरी ओर सिलगढ़ पट्टी के सिरसोलिया में गुलदार ने एक बछड़ा व पालतू कुत्ते को मार डाला। इसके अलावा क्षेत्र के टाट, जखनोली, जैली कंडाली सहित अन्य गांवों में भी गुलदार की दहशत बनी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें