फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवस्थानम बोर्ड को भंग करे सरकार : कोठियाल

विज्ञापन
ुधवार को आप नेता व सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल ने किए केदारनाथ में बाबा केदार के दर्शन। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी नेता कर्नल अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त) ने प्रदेश सरकार से देवस्थानम बोर्ड को तत्काल भंग करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रही है। बीते दो वर्ष से जिस तरह से चारधाम में धरना-प्रदर्शन व आंदोलन चल रहा है, वह उचित नहीं है।
विज्ञापन

बुधवार को अजय कोठियाल ने बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने तीर्थपुरोहितों से बातचीत की और वहां के हालातों के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर तीर्थपुरोहितों ने भी कोठियाल से देवस्थानम के विरोध को लेकर समर्थन मांगा। इधर, कोठियाल का कहना है कि सरकार को देवस्थानम बोर्ड का गठन करने से पहले सभी संबंधित लोगों से बातचीत कर उनके सुझाव मांगने चाहिए थे। लेकिन, किसी भी स्तर पर ऐसा नहीं हुआ। यह जरूरी है कि बोर्ड को तत्काल भंग कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें