फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: चीड़ के जंगल में लगी आग

Mon, 26 Feb 2024 07:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलवाड़ा। रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के जखोली रेंज के चीड़ के जंगल दोपहर से आग से धधक रहे हैं। यहां चारों तरफ धुएं का गुबार फैला हुआ है। वन विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर बाद चीड़ के जंगल में अराजक तत्वों ने आग लगा दी जिससे कुछ ही देर में धुएं का गुबार पूरे क्षेत्र में फैल गया। स्थानीय लोगों का कहना है, अराजक तत्वों की ओर से जंगलों में आग लगाई जा रही है, जिससे वन संपदा के साथ ही वन्य जीवों को नुकसान पहुंच रहा है। इधर, डीएफओ अभिमन्यु सिंह ने बताया कि विभागीय टीम मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाने में जुटी हुई है। उन्होंने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से आग बुझाने में सहयोग का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें