फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा 2021: केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने ई-पास व्यवस्था खत्म होने पर जताई खुशी

Tue, 05 Oct 2021 07:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने चारधाम यात्रा में ई-पास की व्यवस्था खत्म होने पर खुशी जताई है। रावत ने जारी बयान में कहा कि केदारघाटी मजदूर सेवा समिति, जिला पंचायत, बद्रीश संघर्ष समिति, तीर्थपुरोहित समाज केदारनाथ की तरफ से उन्होंने चारधाम यात्रा में ई-पास को लेकर हस्तक्षेप आवेदन उच्च न्यायालय नैनीताल में प्रस्तुत किया था।

विज्ञापन


मंगलवार को हाईकोर्ट ने हस्तक्षेप आवेदन का संज्ञान लेते हुए चारधाम यात्रा में ई-पास व्यवस्था खत्म कर यात्रा से जुड़े हजारों लोगों की भावनाओं का मान रखा है। इधर, चारधाम यात्रा में ई-पास व्यवस्था खत्म करने पर रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, गुप्तकाशी, ऊखीमठ समेत व्यापार संघ सहित होटल एसोसिएशन सहित यात्रा से जुड़े अन्य संगठनों ने भी खुशी जताई है। यात्रा से प्रतिबंध हटने से कारोबार को भी गति मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें