फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने एसपी ने किया यात्रा पड़ावों का स्थलीय निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रा को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने अगस्त्यमुनि से गौरीकुंड तक का स्थलीय निरीक्षण कर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं में लगे विभागीय अधिकारियों समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इधर, डीएम ने मुख्यालय पर सभी अधिकारियों को बिजली की फिजूलखर्ची नहीं करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम व एसपी ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने एनएच के अधिकारियों को हाईवे की मरम्मत के निर्देश दिए। उन्होंने चंद्रापुरी नवनिर्माण पुल पर जल्द कार्य करने के लिए एनएच को कहा। डीएम ने सुलभ को सीतापुर पार्किंग स्थल में पर्याप्त मात्रा में शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इंचार्ज सुलभ धनंजय पाठक ने बताया कि उनके द्वारा यात्रा मार्ग में 212 शौचालय संचालित किए जाएंगे। अधिशासी अभियंता ने बताया कि यात्रा मार्ग में 9 वाटर एटीएम लगाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने सोनप्रयाग, गौरीकुंड में सभी व्यापारियों से दुकानों में रेट लिस्ट चस्पा करने व प्लास्टिक थैली का प्रयोग नहीं करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम जितेंद्र वर्मा, ईई एनएच राजवीर सिंह चौहान, सहायक अभियंता अनिल बिष्ट, सहायक अभियंता डीडीएमए दीपचंद नवानी, ईई जल संस्थान संजय सिंह आदि मौजूद थे।
इधर, डीएम ने सभी सरकारी कार्यालयों में बिजली की फिजूलखर्ची नहीं करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशों का पालन नहीं करने या लापरवाही पर संबंधित विभागाध्यक्ष से विद्युत बिल का देय उसके वेतन से कटौती करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें