फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 किमी पैदल चलकर भगवान तुंगनाथ के महायज्ञ में पहुंचे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल मर्कटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में 16 वर्ष बाद हो रहे महायज्ञ में गूठ गांव सहित चंद्रशिला पट्टी के ग्रामीण व ध्याणियां शामिल हो रही हैं। वहीं, सारी व बरसाल गांव के ग्रामीण 18 किमी पैदल चलकर अनुष्ठान में शामिल हुए। सोमवार को पूर्णाहुति में ग्रामीणों के द्वारा घृत पनाल भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को सारी व बरसाल गांव के ग्रामीण ढोल-दमाऊं व पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ 18 किमी नंगे पांव पैदल चलकर अनुष्ठान में शामिल होने के लिए मक्कूमठ गांव पहुंचे। सारी गांव की ग्राम प्रधान मनोरमा देवी, सरपंच मुरली सिंह, महिला मंगल दल अध्यक्ष मंजू देवी, युवक मंगल दल के अध्यक्ष धर्मेंद्र भट्ट और गजपाल भट्ट ने बताया कि सारी गांव मां नंदा का मैती गांव है। उधर, ग्राम पंचायत मक्कूमठ के ग्राम प्रधान विजयपाल सिंह नेगी ने बताया कि पाव-जगपुडा, मक्कू और श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सहयोग से महायज्ञ में शामिल हो रहे भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया है। दूसरी तरफ देवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र मैठाणी और मठाधिपति राम प्रसाद मैठाणी ने बताया कि महायज्ञ में शामिल हो रहे श्रद्धालु आराध्य के दर्शन कर घर-परिवार की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। रविवार को स्यूंम जलस्रोत से मर्कटेश्वर मंदिर तक भव्य जल कलश यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें