राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में अंग्रेजी एवं संस्कृत विभाग की ओर से मीटिंग प्वाइंट्स बिटवीन इंडियन एंड वेस्टर्न एथलेटिक्स विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित किया गया।
वेबिनार में मुख्य वक्ता के रूप में एचएनबी केंद्रीय विवि श्रीनगर गढ़वाल के लोक कला एवं संस्कृति विभाग के पूर्व निदेशक प्रो. डीआर पुरोहित ने भारतीय संस्कृति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. संजू ध्यानी ने भारतीय एवं पाश्चात्य काव्यशास्त्र के बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। प्रो. रामविनय सिंह ने सौंदर्यशास्त्र पर विचार रखे। प्रो. शिव शंकर मिश्र ने दर्शन की दृष्टि से सौंदर्य शास्त्र की व्याख्या की। डॉ. मनीषा सिंह, प्राचार्य पुष्पा नेगी, डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी अपने विचार रखे। राष्ट्रीय वेबिनार में प्रो. आरसी शर्मा, प्रो. आशुतोष गुप्ता, प्रो. सविता भट्ट, डॉ. प्रज्ञा सिंह, डॉ. दलीप बिष्ट, डॉ. सीताराम नैथानी, डॉ. पूनम आदि मौजूद थे। संवाद