फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर, फार्मेसिस्ट की तैनाती के लिए धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगर क्षेत्र के राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय रणधार में चिकित्सक व फार्मेसिस्ट की तैनाती की मांग को लेकर उक्रांद नेता मोहित डिमरी के नेतृत्व में युवाओं ने धरना दिया। उनका कहना था कि अस्पताल सिर्फ एक वार्ड ब्वॉय के सहारे चल रहा है। डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ के अभाव में लोगों को रुद्रप्रयाग की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को चिकित्सालय प्रांगण में धरना देते हुए मोहित डिमरी व क्षेत्रीय युवाओं का कहना था कि राज्य निर्माण के दो दशक बाद भी सरकारें क्षेत्र की सुध नहीं ले पाई हैं। अस्पताल में लंबे समय से डॉक्टर व फार्मेसिस्ट की तैनाती नहीं होने से लोगों को बुखार की दवा के लिए भी सीएचसी जखोली व जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग जाना पड़ता है। इन हालात में गर्भवती व बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, दुर्घटना व अन्य कारणों से घायल लोगों को इलाज के लिए सीधे रेफर करना पड़ता है। जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराने पर भी सुध नहीं ली जा रही है। उन्होंने अस्पताल में जल्द डॉक्टर व फार्मेसिस्ट की तैनाती नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर ग्राम पंचायत बधाणी के ग्राम प्रधान उमेद पंवार, कमल रावत, भगत पंवार, आजाद पंवार, अरविंद सेमवाल, मकान मंगेवाल हर्षमणि सेमवाल, सुमित कठैत, वंदना रावत, जयवास आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें