फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाबराय मैदान को मिनी स्टेडियम बनाने का सपना नहीं हुआ साकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलाबराय खेल मैदान को मिनी स्टेडियम बनाने का सपना योजनाओं व प्रस्तावों में अटक कर रह गया है। चौतरफा विस्तार व समतलीकरण का कार्य भी खानापूर्ति साबित हुआ। मैदान आवारा पशुओं का अड्डा बना हुआ है।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिला महामंत्री शैलेंद्र भारती, उक्रांद के अशोक चौधरी, युवा क्रिकेटर प्रशांत बिष्ट, विनोद नेगी, आशीष शुक्ला का कहना है कि जिला मुख्यालय में एकमात्र मैदान होने के बाद भी इसकी सुध नहीं ली जा रही है। जबकि यहां पर गणतंत्र दिवस समारोह से लेकर अन्य बड़े राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। डीएम मनुज गोयल का कहना है कि गुलाबराय मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने को लेकर अभी कोई योजना नहीं है। खेल व अन्य आयोजनों के लिए जरूरी सुविधाएं जुटाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें