रुद्रपुर में विधायक शुक्ला को ज्ञापन सौंपते बंगाली समुदाय के युवा।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। बंगाली समुदाय के छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए जारी होने वाले जाति प्रमाणपत्र में अंकित होने वाले पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) शब्द हटाने की मांग को लेकर युवाओं ने किच्छा विधायक राजेश शुक्ला को ज्ञापन सौंपा।
रविवार को पूर्व सभासद दिलीप अधिकारी की अगुवाई में युवाओं के शिष्टमंडल ने विधायक से कहा कि जाति प्रमाणपत्र तहसील की ओर से जारी किया जाता है जिसमें पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) शब्द लिखा होता है। इससे बंगाली समुदाय के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है। विधायक ने कहा कि बीते वर्ष शक्तिफार्म में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने जनसभा में पूर्वी पाकिस्तान शब्द हटाने की घोषणा भी की थी। अभी तक किन कारणों से प्रमाणपत्रों में पूर्वी पाकिस्तान शब्द लिखा आ रहा है, यह दिखवाया जाएगा। सीएम से वार्ता कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। जरूरत पड़ी तो सदन के पटल पर भी इस विषय को लाकर समाधान कराया जाएगा। वहां अर्जुन विश्वास, विकास विश्वास, रविंद्र विश्वास, संजय आईस, कौशिक कुमार, कनिक विश्वास, शुभम दास, शिव कुमार राय, रोहित डे, शिवदास, भूपेन राय, विपिन कुमार, इतिम मजूमदार, मिथुन मंडल आदि थे। ब्यूरो