फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थर्मल स्क्रीनिंग के बाद कॉलेज गेट से मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
रुद्रपुर डिग्री कालेज में सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए गोले बनाते कर्मचारी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय की सोमवार से शुरू होने जा रही परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कॉलेज में परीक्षा देने से पहले परीक्षार्थियों की गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। शरीर का तापमान अधिक होने पर संबंधित परीक्षार्थी को उसकी इच्छा के अनुसार अलग कक्ष में बैठाकर परीक्षा दिलाई जाएगी। उत्तर पुस्तिका को सैनिटाइज करने के बाद परीक्षार्थियों को दिया जाएगा।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज में चार हजार से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा प्रभारी डॉ. पीएन तिवारी ने बताया कि पहली बार कुविवि की परीक्षाएं दो घंटे की होंगी। सोमवार को पहली पाली में सुबह आठ बजे से 10 बजे तक बीए, बीकॉम, बीएससी प्रथम की परीक्षाएं होंगी। दूसरी पाली में दोपहर 11 बजे से एक बजे तक पीजी द्वितीय वर्ष बीए, बीकॉम आनर्स, बीएड और तृतीय पाली में दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक सभी पाठ्यक्रमों के छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को साढ़े सात बजे गेट से अंदर प्रवेश करना होगा। गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन किया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से पहले और परीक्षा के बाद कॉपियों को जमा करने से पहले कॉपियों को सैनिटाइज किया जाएगा। थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान यदि किसी परीक्षार्थी का पारा अधिक हुआ तो उसके इलाज के लिए डॉक्टरों से संपर्क किया जाएगा। परीक्षार्थी परीक्षा देने की स्थिति में होगा तो उनकी परीक्षाएं अलग कक्ष में कराई जाएंगी।
एक परीक्षा कक्ष में लगाई 20 सीटें
रुद्रपुर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कॉलेज प्रबंधन की ओर से पूरा ख्याल रखा गया है। परीक्षा प्रभारी डॉ. तिवारी ने बताया कि पूर्व में एक परीक्षा कक्ष में 40 सीटें लगाई जाती थी लेकिन इस बार एक कक्ष में 20 सीटें ही लगाई गई हैं। परीक्षाओं को लेकर सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्य गेट पर गोले बनाए गए हैं। प्रवेश से पहले पूरी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें