फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर साहब! ऐसे तो नही हो पाएगा चंडीगढ़ की तर्ज पर रुद्रपुर का विकास

विज्ञापन
पुरानी इलाहाबाद बैंक गली में बने नए फुटपाथ पर हुआ अतिक्रमण। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। रुद्रपुर शहर को चंडीगढ़ की तर्ज पर विकसित करने के लिए बाजार क्षेत्र में नालियों और फुटपाथों का निर्माण हो रहा है। जैसे-जैसे नालियों और फुटपाथों का निर्माण होता जा रहा है, उतनी ही तेजी में इनमें अतिक्रमण भी होता जा रहा है। फुटपाथों पर लोगों के पैदल चलने के स्थान पर अतिक्रमणकारियों ने सामान सजा दिया है। रुद्रपुर बाजार के सौंदर्यीकरण के लिए बनाए जा रहे फुटपाथों पर अतिक्रमण को कई व्यापारी गलत मान रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानों के आगे बने फुटपाथ पर अतिक्रमण करने से व्यापारियों का ही नुकसान है। इससे ग्राहक दुकानों में नहीं आते हैं। मुख्य बाजार में फुटपाथ ग्राहकों के चलने के लिए बनाए गए हैं। दुकानदारों को फुटपाथ में अतिक्रमण नहीं करना चाहिए। - मनोज कुमार, व्यापारी
नगर निगम और प्रशासन का रवैया बहुत ढुलमुल है। दुकानदार यदि अतिक्रमण कर रहे हैं तो उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही व्यापारियों को भी इस बात का ध्यान होना चाहिए कि दुकानों के आगे अतिक्रमण न हो। -विजय बत्रा, व्यापारी
विज्ञापन

अतिक्रमण रुद्रपुर बाजार की प्रमुख समस्या है। अतिक्रमण के खिलाफ व्यापारियों को स्वयं जागरूक होना पड़ेगा। जब बाजार में ग्राहकों को चलने के लिए जगह नहीं मिलेगी तो वह बाजार के बजाय मॉल में जाएंगे। -गुलशन अरोरा, व्यापारी
रुद्रपुर बाजार के फुटपाथों पर अतिक्रमण नहीं किया जाना चाहिए। एक तो पहले से ही बाजार में अवैैध पार्किंग के कारण सड़क संकरी हो जाती है, इसके बाद फुटपाथों पर अतिक्रमण से और दिक्कतें आएंगी। -मनोज मुंजाल, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें