फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक स्वामी मंदिर में जल कलश यात्रा में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
कार्तिक स्वामी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान के दसवें दिन प्राकृतिक जलस्रोत से मंदिर तक निकाली गई ? - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
चमोली और रुद्रप्रयाग सीमा पर क्रौंच पर्वत पर स्थित भगवान कार्तिकेय के मंदिर कार्तिक स्वामी में 11 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में 251 जल कलश यात्रा निकाली गई। कलशों के जल से भगवान कार्तिकेय का जलाभिषेक किया गया। बुधवार को पूर्णाहुति और प्रसाद वितरण के साथ धार्मिक अनुष्ठान का समापन हो गया।
विज्ञापन

कलश यात्रा के बाद मंदिर में शिव महापुुराण कथा का वाचन करते हुए आचार्य वासुदेव थपलियाल ने कहा कि शिव ही शक्ति है और शक्ति के सहारे संसार का चक्र घूम रहा है। मंदिर समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न नेगी, सचिव बलराम व प्रबंधक पूरण सिंह नेगी ने बताया कि कार्तिक स्वामी मंदिर में अनुष्ठान के दौरान भारी भीड़ उमड़ी रही है। इस मौके पर मंदिर में कोषाध्यक्ष चंद्र सिंह नेगी, सूरजी देवी, यशवंत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें