पंतनगर। नगला गोल गेट पर विवि की डेयरी के सुरक्षा गार्ड पर एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हादसे में गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया।
गोलगेट निवासी सुरक्षा गार्ड जयवीर ने बताया की बृहस्पतिवार सुबह वह घर के बहार टहल रहा था। इसी बीच एक युवक उसे पंतनगर विश्वविद्यालय के फिशरीज तालाब की तरफ ले गया और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया।
विरोध करने पर युवक ने उस पर दाब से हमला कर दिया। घायल जयवीर को लोगों ने बचाया। आरोप है कि हमलावर धमकी देकर भाग गया।
नगला में ही उपचार कराने के बाद घायल जयवीर ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि आरोपी पंतनगर विवि के केंचुआ फार्म में नौकरी करता है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। ब्यूरो